Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
श्रीकांत साइना मलेशिया ओपन से बाहर हुए ।

श्रीकांत साइना मलेशिया ओपन से बाहर हुए ।


भारत के किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल साल के पहले ही टूर्नामेंट मलेशियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर हो गये हैं। पुरुष एकल में भारत के श्रीकांत को जापान के निशिमोतो ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21 14-21 से हराया।

वहीं साइना को महिला एकल में विश्व की 13वें नंबर की खिलाड़ी चीन की हान युई के हाथों 12-21 21-17 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अन्य महिला एकल मैच में भारत की ही आकर्षि कश्यप को महिला एकल में चीनी ताइपे की वेन ची सू ने 10-21 8-21 से हराया।

श्रीकांत का निशिमोतो के खिलाफ रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। इसके मैच से पहले तक उनका जापानी खिलाड़ी के खिलाफ 5-1 का रिकॉर्ड था। निशिमोतो ने इससे पहले श्रीकांत को साल 2018 के हांगकांग ओपन में हराया था।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!