अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की रक्षा शक्ति हुई और मजबूत
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में संपन्न हुआ। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी तकनीकी और परिचालन मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अग्नि-4 आधुनिक एवियोनिक्स, उन्नत नेविगेशन सिस्टम और अत्याधुनिक कंप्यूटर तकनीक से लैस है, जिससे यह लक्ष्य तक सटीकता के साथ पहुंचने में सक्षम है। मिसाइल में उड़ान के दौरान आने वाली चुनौतियों का स्वतः समाधान करने की क्षमता भी मौजूद है। इसकी री-एंट्री तकनीक अत्यधिक तापमान को सहन करते हुए भी अंदरूनी उपकरणों को सुरक्षित रखती है। इस सफल परीक्षण से भारत की सामरिक क्षमता और रक्षा तैयारियों को नई मजबूती मिली है तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!