Dark Mode
  • Sunday, 08 November 2026
कैंसर की दवाओं की अत्यधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर की दवाओं की अत्यधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाओं की भारी कीमतों और खुदरा मार्जिन पर गहरी नाराजगी जताई है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए इसे मरीजों के साथ "दिनदहाड़े डकैती" करार दिया। सुनवाई के दौरान बताया गया कि 2,700 रुपये में मिलने वाली दवा पर 27,000 रुपये तक की एमआरपी छापी जा रही है। कोर्ट ने गैर-शेड्यूल्ड दवाओं की शुरुआती कीमतों पर सरकारी नियंत्रण न होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत का मानना है कि दवाओं की यह लूट आम जनता के साथ-साथ सरकारी खजाने पर भी बोझ डालती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!