Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में ओपनिंग बदलाव की संभावना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में ओपनिंग बदलाव की संभावना

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। विश्व कप से पहले अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे और टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं लेकिन अब तक खेले गए तीन मैचों में वह बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उनकी लगातार असफलता ने टीम की ओपनिंग समस्या को और बढ़ा दिया है जिससे टीम प्रबंधन इस स्थिति का समाधान ढूंढने पर मजबूर है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!