Dark Mode
  • Wednesday, 18 March 2026
Battle of Galwan का बदल गया टाइटल

Battle of Galwan का बदल गया टाइटल

सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल गया है। 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रखा गया है... यह घोषणा सोमवार, 16 मार्च को मेकर्स की ओर से की गई है। यह बदलाव केवल एक नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह एक गहरी सोच को दर्शाता है... इसी के साथ फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का खतरनाक लुक नजर आ रहा है। गलवान घाटी की घटना भारतीय शौर्य और बलिदान का एक ऐसा अध्याय है जिसे हर भारतीय गर्व से याद करता है. इस घटना पर आधारित फिल्म से उम्मीद थी कि यह केवल युद्ध के दृश्यों को दिखाएगी. लेकिन जब सलमान खान फिल्म्स ने ‘मातृभूमि’ का नया पोस्टर जारी किया, तो उसने दर्शकों को चौंका दिया. फिल्म का नया नाम और उसकी टैगलाइन ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (युद्ध को शांति मिले) बताती है कि फिल्म का उद्देश्य केवल युद्ध को दिखाना नहीं है. साथ ही फिल्म ये समझाना चाहती है कि युद्ध के अंत के बाद ही मानवता का अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है... सलमान खान फैमिली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. एक्टर इस बार एक ऐसे विषय के साथ आए हैं जो न केवल भारत के लिए बल्कि आज की पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है. आज के तनावपूर्ण दौर में, जहां युद्ध और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है, ‘मातृभूमि’ दर्शकों को संदेश देना चाहती है कि युद्ध थमना चाहिए.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!