Dark Mode
  • Monday, 19 October 2026
जमुई का प्राचीन दुर्गा मंदिर, जहां श्रद्धालुओं की अटूट है आस्था

जमुई का प्राचीन दुर्गा मंदिर, जहां श्रद्धालुओं की अटूट है आस्था

जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ‘सर्व मनोकामना सिद्धि धाम’ के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1833 में खैरा रियासत के राजा गुरु प्रसाद ने कराया था। राजमहल का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो चुका है, लेकिन मंदिर आज भी धार्मिक परंपराओं को संजोए हुए है। नवरात्र और दशहरा पर यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हाल ही में मंदिर समिति ने गहबर का निर्माण और कलश स्थापना का कार्य भी कराया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!