Dark Mode
  • Saturday, 25 July 2026
टीवी से फिल्मों तक का रास्ता आसान नहीं था

टीवी से फिल्मों तक का रास्ता आसान नहीं था

मुंबई । मनोरंजन जगत में एक प्लेटफॉर्म पर सफलता हासिल करने के बाद कलाकारों के लिए दूसरे माध्यम में खुद को स्थापित करना आसान नहीं होता। यहां हर कलाकार की यात्रा अलग और चुनौतीपूर्ण होती है। अभिनेत्री उल्का गुप्ता के लिए भी टीवी से फिल्मों तक का सफर कुछ ऐसा ही रहा। उल्का गुप्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद करते हुए बताया कि यह रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि टीवी में कई सालों तक काम करने और अभिनय की बारीकियां सीखने के बावजूद फिल्मों में आने के लिए उन्हें कई ऑडिशन्स देने पड़े और खुद को बार-बार साबित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!