Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित , मिचेल मार्श होंगे कप्तान

टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित , मिचेल मार्श होंगे कप्तान

कमिंस की वापसी
मेलबर्न। क्रिेकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अगले माह भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप के लिए अपनी संभावित 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम का कप्तान मिचेल मार्श को बनाया गया है। इसमें पहली बार तीन स्पिनरों को भी शामिल किय गया है। गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा जताया है।
टीम में हालांकि आक्रामक बल्लेबाज मिचेल ओवेन को शामिल नहीं किये जाने पर सभी हैरान हैं। टीम में बाएं हाथ के किसी भी तेज गेंदबाज को शामिल नहीं किया गया है।
टीम में स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन , ऑलराउंडर कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को पहली बार शामिल किया गया है। कोनोली को शामिल किये जाने से सभी हैरान हैं क्योंकि वह पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शामिल नहीं थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!