Dark Mode
  • Monday, 23 February 2026
बांग्लादेश बोर्ड ने कहा सुरक्षा कारणों से टी20 विश्वकप के लिए भारत नहीं भेज सकते टीम

बांग्लादेश बोर्ड ने कहा सुरक्षा कारणों से टी20 विश्वकप के लिए भारत नहीं भेज सकते टीम

आईसीसी से किसी अन्य देश में मैच रखने को कहा
ढ़ाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले माह होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भारत दौरे से इंकार कर दिया है। बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीस) को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि सुरक्षा कारणों से उसके मुकाबले भारत में न रखे जायें। बोर्ड ने फैसला मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद लिया है। बीसीबी निदेशक फारूक अहमद ने कहा कि कि 3 जनवरी को भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा था। अहमद ने कहा, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शायद सुरक्षा कारणों से केकेआर से मुस्ताफिजुर को रिलीज करने को कहा होगा। इसका कारण है कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!