Dark Mode
  • Tuesday, 21 July 2026
बांग्लादेश के खेल सलाहकार बोले टीम को भारत भेजने कोई दबाव नहीं बना सकता

बांग्लादेश के खेल सलाहकार बोले टीम को भारत भेजने कोई दबाव नहीं बना सकता

चटगांव। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि कोई भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर भारत में खेलने का दबाव नहीं बना सकता है। नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश टी20 विश्वकप के अपने मैच भारत में नहीं खेलने के रुख पर बरकरार है। उसका कहना है कि सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत में नहीं भेजना चाहती है। उन्होंने कहा, अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसआई) के दबाव में आकर हम पर दबाव बनाने का प्रयास करता है तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने भी भारत जाकर खेलने से मना किया था और तब आईसीसी ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया था। बांग्लादेश भी इसी प्रकार सुरक्षा से जुड़े आधार पर अपने मैच स्थल बदलने की मांग करता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!