Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
आधुनिक परिवार की हलचल को पर्दे पर दिखाने का प्रयास है ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’

आधुनिक परिवार की हलचल को पर्दे पर दिखाने का प्रयास है ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अनुषा रिजवी की आगामी फिल्म ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ आधुनिक परिवार की हलचल और रिश्तों की उलझनों को हास्य के साथ पर्दे पर उतारने का प्रयास है। अनुषा रिजवी इससे पहले ‘पीपली लाइव’ जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर सुर्खियों में आई थीं, जिसमें उन्होंने भारतीय सामाजिक ढांचे की गहरी परतों को व्यंग्यात्मक तरीके से सामने रखा था। अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह कहानी यह समझने की कोशिश है कि परिवार हमें कैसे आकार देता है। कभी-कभी परिवार हमें परेशान कर सकता है, लेकिन उसकी मौजूदगी हमारी सोच, हमारे निर्णय और हमारे जीवन की दिशा तय करती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!