Dark Mode
  • Tuesday, 03 February 2026
भारतीय टीम समय पर स्टेडियम पहुंचेगी मैच रैफरी के आधिकारिक फैसले का इंतजार करेगी

भारतीय टीम समय पर स्टेडियम पहुंचेगी मैच रैफरी के आधिकारिक फैसले का इंतजार करेगी

सूर्यकुमार टॉस के लिए उतरेंगे
मुम्बई। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप क्रिकेट मुकाबला नहीं खेलने की घोषणा के बाद भी भारतीय टीम इस मैच के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाक से अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा है पर अगर पाक ऐसा नहीं करता तो उसे नुकसान होना तय है। इसका कारण है कि भारतीय टीम पाक के खिलाफ इस मैच के लिए स्टेडियम पहुंचेगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए कोलंबो के मैदान पर भी जाएंगे। वहीं पाक के नहीं उतरने से भारतीय टीम को विजयी मानते हुए दो अंक मिल जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!