Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले का भारत-यूएस ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले का भारत-यूएस ट्रेड डील पर नहीं पड़ेगा असर

वाशिंगटन। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह ही रहेगी। ट्रम्प ने कहा है कि इस फैसले से भारत के साथ होने जा रहे समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की तरह आगे बढ़ेगा। दरअसल शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है। भारत के साथ डील में यह अतिरिक्त टैरिफ शामिल होगा या पहले से तय 18फीसदी में ही एडजस्ट किया जाएगा। इस पर ट्रम्प ने कुछ नहीं कहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!