Dark Mode
  • Monday, 02 February 2026
अमेरिका ने इजरायल और सऊदी अरब के साथ अरबों डॉलर के हथियार सौदों को दी मंजूरी

अमेरिका ने इजरायल और सऊदी अरब के साथ अरबों डॉलर के हथियार सौदों को दी मंजूरी

वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान के साथ जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के दो प्रमुख क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों, इजरायल और सऊदी अरब को बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक हथियारों की बिक्री को हरी झंडी दे दी है। इस ऐतिहासिक फैसले के तहत अमेरिका इजरायल को 6.67 अरब डॉलर और सऊदी अरब को लगभग 9 अरब डॉलर के सैन्य उपकरण और हथियार बेचेगा। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा सार्वजनिक की गई इस जानकारी के बाद वैश्विक स्तर पर रक्षा गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!