Dark Mode
  • Wednesday, 03 December 2025
नहीं थम रहा विवाद: रोहिणी के साथ लालू-राबड़ी की तीन और बेटियों ने छोड़ा घर

नहीं थम रहा विवाद: रोहिणी के साथ लालू-राबड़ी की तीन और बेटियों ने छोड़ा घर

पटना। बिहार में राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिता लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली बेटी रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद उनकी तीन अन्य बहनों रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी ने भी अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया है। रोहिणी ने शनिवार शाम में एक्स पर एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि उनको सवाल पूछे जाने के कारण चप्पल से मारने की कोशिश की गई। उनको गालियां दी गईं। उनको घर से निकाल दिया गया। इसके बाद रविवार को भी उन्होंने कई पोस्ट किया किए। उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके करीबियों संजय यादव- रमीज खान पर गंभीर आरोप भी लगाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!