Dark Mode
  • Tuesday, 21 July 2026
आईपीएल और पीएसएल का अंतर आया सामने

आईपीएल और पीएसएल का अंतर आया सामने

ऋषभ और श्रेयस से भी कम है कुल टीम का वेतन
लाहौर। भारत के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान के सुपर लीग (पीएसएल) में कितना अंतर है। ये एक बार फिर सामने आया है। पीएसएल ने 2026 सत्र से पहले खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाया है। इसके बाद भी खिलाड़ियों की कमाई आईपीएल खेलने वाले भारतीय टीम के ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर से भी कम है। पीसीबी ने कहा है कि सैलरी कैप को 1.3 मिलियन (करीब 11.3 करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 1.6 मिलियन (करीब 14.5 करोड़ रुपये) प्रति टीम कर दिया गया है। यही वह रकम है जिसे आठों टीमें नीलामी में खर्च कर सकती हैं। कुल मिलाकर आठ टीमों के लिए यह राशि 12.8 मिलियन (करीब 116.48 करोड़ रुपये) होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!