Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर भारी बवाल, मुख्य आरोपी की तलाश में नेपाल पहुंची पुलिस

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर भारी बवाल, मुख्य आरोपी की तलाश में नेपाल पहुंची पुलिस

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की निर्मम हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर त्रिपुरा से लेकर उत्तराखंड तक भारी आक्रोश और बवाल की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड सरकार ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रदेश में इस तरह की कोई भी हिंसक घटना स्वीकार्य नहीं है और अराजक तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!