Dark Mode
  • Saturday, 20 December 2025
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले दो माह अहम

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले दो माह अहम

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब अगले दो माह बेहद व्यस्व रहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद अब भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलियाई टीम से मेजबान भारतीय टीम को चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेलनी है। यह सीरीज इसी माह नौ फरवरी से शुरु होगी।

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रयास जीत दर्ज कर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करना रहेगा। इसके साथ ही भारतीय टीम इसमें जीत के साथ ही दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। भारतीय टीम को पहली बार फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं एकदिवसीय सीरीज के जरिये भारतीय टीम अपनी ही धरती पर अक्टूबर और नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए अपनी तैयारियों को आंकना चाहेगी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला टेस्ट मुकाबला – नौ से 13 फरवरी – नागपुर
दूसरा टेस्ट मुकाबला – 17 से 21 फरवरी – दिल्ली
तीसरा टेस्ट मुकाबला – एक से पांच मार्च – धर्मशाला
चौथा टेस्ट मुकाबला – नौ से 13 मार्च – अहमदाबाद

एकदिवसीय सीरीज का कार्यक्रम:
पहला एकदिवसीय – 17 मार्च – मुंबई
दूसरा एकदिवसीय – 17 मार्च – विशाखापट्टनम
तीसरा एकदिवसीय– 22 मार्च – चेन्नई

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!