Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय: प्रवक्ता

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय: प्रवक्ता

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हालिया हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भारत इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत बांग्लादेश के लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के पक्ष में है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!