Dark Mode
  • Friday, 13 February 2026
पीरागढ़ी हत्याकांड पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।

पीरागढ़ी हत्याकांड पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।

दिल्ली के पीरागढ़ी हत्याकांड पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि तांत्रिक कमरूदीन ने ‘धनवर्षा यज्ञ’ के नाम पर दो पुरुषों और एक महिला को लाखों रुपये का लालच देकर फंसाया। आरोपी उन्हें कार में ले गया, फोन बंद करवाए और रास्ते में जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या कर फरार हो गया। 8 फरवरी को पीसीआर कॉल के बाद पुलिस ने शव बरामद किए। एक मृतक की पहचान 76 वर्षीय रणधीर के रूप में हुई। कमरूदीन पहले भी ऐसे मामलों में आरोपी रह चुका है। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, कमरूदीन के खिलाफ पहले भी इसी तरह के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 में उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन पर्याप्त सबूतों के अभाव में वह कई बार कानून के शिकंजे से बच निकलता रहा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास बड़ी संख्या में लोग पैसे दोगुना करने के लालच में आते थे। मृतकों में शामिल महिला लक्ष्मी कई महीनों से आरोपी के संपर्क में थी और उसने अपने पति की बीमारी ठीक कराने और धनवर्षा के चमत्कार के लिए उससे संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास करीब दो लाख रुपये भी थे, जो वे कथित चमत्कार के लिए लेकर गए थे। इस हत्याकांड के खुलासे ने एक बार फिर अंधविश्वास और झूठे बाबाओं के खतरनाक जाल को उजागर कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!