रानी ने कहा था मेहनत करेंगे तो बहुत आगे जाएंगे रणबीर कपूर
मुंबई। पूरा भारतीय फिल्म उद्योग एकजुटता के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह जश्न रानी की चर्चित और दमदार फ्रेंचाइज़ी मर्दानी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3 के साथ मनाया जा रहा है, जो इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस जश्न में शामिल होकर रणबीर कपूर को भी बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। रणबीर और रानी का रिश्ता सिर्फ सह-कलाकारों का नहीं बल्कि सम्मान, प्रेरणा और भरोसे से भरा रहा है। रानी रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में उनकी को-स्टार थीं और करियर की शुरुआत में उन्होंने रणबीर को जो आत्मविश्वास दिया उसे वह आज भी नहीं भूले हैं। रणबीर कपूर ने रानी मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि सांवरिया के दौरान रानी पहली शख्स थीं जिन्होंने उनसे कहा था कि अगर वह मेहनत करेंगे तो बहुत आगे जाएंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!