Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
‘इक्कीस’ की रिलीज टली

‘इक्कीस’ की रिलीज टली

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों को उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। मैडॉक फिल्म्स ने घोषणा की है कि इक्कीस अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी कविता का जिक्र किया और फिल्म को एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बताया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है और 21 साल के शहीद लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल. खेत्रपाल के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और बिन्नी पड्डा ने किया है। इसके अलावा, अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। धर्मेंद्र के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी मौजूदगी होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!