Dark Mode
  • Tuesday, 21 July 2026
मर्दानी 3 के ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

मर्दानी 3 के ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 के ट्रेलर को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक बार फिर रानी अपने लोकप्रिय किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं जो एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी हैं। इस बार कहानी 93 लापता लड़कियों को बचाने की जंग पर केंद्रित है जिसमें शिवानी समय के खिलाफ दौड़ लगाते हुए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती हैं। यश राज फिल्म्स की इस फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे अपार प्यार पर प्रतिक्रिया देते हुए रानी मुखर्जी ने इसे अपने लिए बेहद भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि शिवानी शिवाजी रॉय ऐसा किरदार नहीं है जिसे वह कैमरा कट होते ही भूल जाएं। रानी के मुताबिक इस किरदार के जरिए उन्होंने सेवा साहस और जिम्मेदारी का असली अर्थ समझा है। उन्होंने यह भी कहा कि साहस अक्सर अकेला होता है और यही बात इस किरदार को और भी खास बनाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!