Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत के प्रयायों को पूरी दुनिया देख रही : पीएम मोदी

ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत के प्रयायों को पूरी दुनिया देख रही : पीएम मोदी

ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया


बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी को लेकर भारत की प्रतिबद्धता और प्रयास को पूरी दुनिया देख रही है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है। उन्होंने कहा कि विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।


पीएम ने कहा, आईएमएफ द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है।


उन्होंने कहा, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे हैं। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ग्रीन मोबिलिटी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे।


केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2022 के अंत तक 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया, हमने लक्ष्य को 5 महीने पहले हासिल कर लिया। हमने ई20 ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता को 2025 तक बढ़ा दिया है।


मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, अगले 5 साल नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और अमोनिया सहित ऊर्जा के नए अवतारों के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं… हमारा लक्ष्य देश में नंबर-1 इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करना है और हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी है जो निवेशकों के अनुकूल है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!