Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
नेत्रहीन बच्चों का धर्मांतरण कराए जाने का मचा हल्ला

नेत्रहीन बच्चों का धर्मांतरण कराए जाने का मचा हल्ला

जबलपुर,। कटंगा बंदरिया तिराहा मार्ग पर स्थित हवाबाग कॉलेज के पीछे नेत्रहीन छात्रों का धर्मांतरण कराए जाने के खबर से शनिवार की सुबह गहमागहमी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समाज के एक संगठन द्वारा अंधमूक चौराहा स्थित छात्रावास से बच्चों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था जिसके चलते नेत्रहीन छात्र -छात्राएं वहां पहुंचे थे। यहां भोजन से पूर्व मसीही समाज की प्रार्थना की जा रही थी कि इसी बीच धर्मातरण की खबर फैल गई और कुछ ही देर में हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!