Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
‘होमबाउंड’ की यह यात्रा मेरे लिए शब्दों से परे है: करण जौहर

‘होमबाउंड’ की यह यात्रा मेरे लिए शब्दों से परे है: करण जौहर

मुंबई। प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल से शुरुआत करने वाली फिल्म ‘होमबाउंड’ को अब ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। निर्माता करण जौहर के होम प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट होना पूरी टीम के लिए गर्व से भरा क्षण माना जा रहा है।

फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माताओं ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी खुलकर जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ‘होमबाउंड’ की यह यात्रा उनके लिए शब्दों से परे है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म की जर्नी को लेकर बेहद गर्व, खुशी और उत्साह महसूस कर रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म के निर्देशक और लेखक नीरज घायवान को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उनकी वजह से इतने सारे सपने साकार हो पाए। कान्स से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक का यह सफर शानदार और यादगार रहा है। उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और टीम को ढेर सारा प्यार और बधाई दी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!