Dark Mode
  • Thursday, 04 June 2026
पूर्णिया गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार और मोबाइल किए जब्त

पूर्णिया गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार और मोबाइल किए जब्त

बिहार के पूर्णिया में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता कटिहार जिले की निवासी है, जिसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 मई को वह किसी काम से अन्देली चौक पहुंची थी। वहां उसे रौनक ठाकुर नामक युवक ने फोन कर बुलाया था।

रात के समय आरोपी अपने दो साथियों के साथ एक सिल्वर रंग की कार से मौके पर पहुंचा। इसके बाद महिला को बहाने से गौरा मोड़ के पास स्थित एक गैरेज में ले जाया गया। आरोप है कि वहां तीनों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई कार और कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!