Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
टाइटन ‘बीऑन’ ब्रांड नाम से लैब में बने हीरे के कारोबार में उतरेगी

टाइटन ‘बीऑन’ ब्रांड नाम से लैब में बने हीरे के कारोबार में उतरेगी

नई दिल्ली। टाटा समूह की अग्रणी आभूषण निर्माता कंपनी टाइटन ने शुक्रवार को ‘बीऑन – फ्रॉम द हाउस ऑफ टाइटन’ ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी 29 दिसंबर को मुंबई में पहला स्टोर खोलेगी। ‘बीऑन’ ब्रांड घड़ियां, इत्र, साड़ियां और हैंडबैग जैसी जीवनशैली श्रेणियों के अलावा महिलाओं की आभूषण संबंधी जरूरतों पर केंद्रित होगा। टाइटन निकट भविष्य में मुंबई और दिल्ली में दो और स्टोर खोलने की योजना बना रही है। भारत में पिछले 2-3 वर्षों में प्रयोगशाला में बने हीरों का बाजार तेजी से बढ़ा है, और टाइटन इस उभरती श्रेणी में भागीदारी बढ़ाना चाहती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!