Dark Mode
  • Thursday, 06 August 2026
ट्रंप की निकली हेकड़ी ईरान ने अमेरिकी विमान स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 को किया क्षतिग्रस्त

ट्रंप की निकली हेकड़ी ईरान ने अमेरिकी विमान स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 को किया क्षतिग्रस्त

तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष में, अमेरिका का सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 संदिग्ध रूप से ईरानी हमले की चपेट में आ गया। इस हमले के बाद विमान को मध्य पूर्व के एक गुप्त एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने पुष्टि की है कि यह फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उसे नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह है कि पायलट सुरक्षित है। यदि स्वतंत्र रूप से इस हमले की पुष्टि होती है, तो इस युद्ध में यह पहली बार होगा जब ईरान ने सीधे तौर पर किसी अमेरिकी अत्याधुनिक लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!