Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
कठुआ में आतंकियों से संबंध के आरोप में दो एसपीओ बर्खास्त

कठुआ में आतंकियों से संबंध के आरोप में दो एसपीओ बर्खास्त

कठुआ,। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों के साथ संबंध रखने के आरोप में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोनों एसपीओ, अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है। जांच में पाया गया कि दोनों एसपीओ आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच में कई संदिग्ध साक्ष्य पाए हैं। कठुआ पुलिस ने कहा कि आतंकवाद से किसी भी तरह का सहयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह सुरक्षा बलों के भीतर से ही क्यों न हो। मामला अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!