Dark Mode
  • Monday, 28 September 2026
यूपी राज्यसभा चुनाव: नए चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी

यूपी राज्यसभा चुनाव: नए चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी इस बार अधिकांश नए चेहरों को मौका देकर चौंका सकती है। पार्टी की केंद्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को यूपी से राज्यसभा भेजे जाने और केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।

ब्राह्मण कोटे से हरीश द्विवेदी और ओबीसी वर्ग से प्रकाश पाल व राजवीर सिंह के नामों की चर्चा है। सपा और बीजेपी के बीच ही सीटों का बंटवारा होगा, जिससे रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म होते ही बसपा का प्रतिनिधित्व शून्य हो जाएगा। संख्या बल के आधार पर बीजेपी को सर्वाधिक सीटें मिलना तय माना जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!