Dark Mode
  • Tuesday, 01 September 2026
कनाडा की जंगलों की आग से अमेरिका प्रभावित, ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी

कनाडा की जंगलों की आग से अमेरिका प्रभावित, ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी

कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग का धुआं अमेरिका के कई राज्यों तक पहुंच गया है, जिससे वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस स्थिति के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जंगलों का उचित प्रबंधन नहीं होने से यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूखी झाड़ियों की सफाई और आग रोकने के आवश्यक कदम समय पर नहीं उठाए गए। ट्रंप ने कहा कि इस प्रदूषण से अमेरिका को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसकी भरपाई के लिए कनाडाई आयात पर लगाए गए मौजूदा टैरिफ में अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!