Dark Mode
  • Tuesday, 24 February 2026
वरुण ने अर्शदीप का रिकार्ड तोड़ा

वरुण ने अर्शदीप का रिकार्ड तोड़ा

लगातार 18 पारियों में विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही एक नया रिकार्ड बनाया है। वरुण अब लगातार 18 पारियों में विकेट लेने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। वरुण लगातार 18 पारियों में भारत के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा। अर्शदीप सिंह ने साल 2024-25 में लगातार 17 पारियों में विकेट लेने का रिकार्ड बनाया था। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2025-26 के बीच अब तक कुल 18 पारियों में एक या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इसी सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा है। नेहरा ने साल 2016 में 13 पारियों में एक या उससे अधिक विकेट लिए थे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2024-25 में 11 बार ये कारनामा किया था। वरुण का नाम इस सूची में दूसरी बार आया है। इससे पहले उन्होंने साल 2024-25 में 11 बार एक या उससे अधिक विकेट लिए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!