Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
भारतीय टीम के भुवनेश्वर पहुंचने का वीडियो सामने आया

भारतीय टीम के भुवनेश्वर पहुंचने का वीडियो सामने आया

अभिषेक के साथ बात करते नजर आये शुभमन
भुवनेश्वर। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें दोनो ही टीमों के बीच कटक में 9 दिसंबर को होने वाले पहले टी20 मैच को देखते हुए भुवनेश्वर पहुंच गयी हैं। दोनो टीमों के बीच पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम एकदिवसीय सीरीज में जीत से उत्साहित है और उसका लक्ष्य इस सीरीज में भी जीत हासिल करना रहेगा। ओडिशा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज मोहंती ने कहा है कि टीमों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किये गये हैं। साथ ही कहा कि बाराबती स्टेडियम मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी वापसी करेंगे। जिससे भी भारतीय टीम को लाभ होगा। भारतीय टीम का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां शुभमन गुलामी टी शर्ट पहने हुए है और वह अभिषेक शर्मा के साथ बातचीत कर रहे हैं। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के कारण झटका लगा था पर एकदिवसीय सीरीज जीतकर टीम ने अच्छी वापसी की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!