Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय पारी के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरी किये

विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय पारी के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरी किये

सचिन के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने
बेंगलुरु। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक दशक के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए एक रन बनाते ही लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए। इस प्रकार वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। वहीं इसी के साथ ही लिस्ट ए में वह इतने रन बनाने वाले विश्व के नौवे खिलाड़ी बन गये हैं। लिस्ट एक में इतने अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा और वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स भी शामिल हैं। यहां बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विराट ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में विराट ने शतक लगाने के दौरान ही ये उपलब्धि हासिल की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!