एशियन गेम्स से पहले भारतीय एथलीटों के वीजा में देरी
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय एथलेटिक्स टीम के सामने वीजा से जुड़ी परेशानी सामने आई है। करीब 4-5 भारतीय एथलीटों को अब तक जापान का वीजा नहीं मिला है। इनमें कुछ खिलाड़ी टोक्यो के पास आयोजित अक्लिमेटाइजेशन कैंप में शामिल होने वाले थे। वीजा प्रक्रिया में तकनीकी अड़चन के कारण उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हो सकती है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से आइची-नागोया में शुरू होंगी। ऐसे में खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी और नए माहौल में ढलने का समय मिलना भारतीय टीम के लिए अहम माना जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!