Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
2026 में वामिका गब्बी का धमाका, सात फिल्मों से करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

2026 में वामिका गब्बी का धमाका, सात फिल्मों से करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत-बंगला’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं वामिका गब्बी के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होने जा रहा है। अभिनेत्री इस साल एक-दो नहीं, बल्कि कुल सात फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि उनकी ये फिल्में अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में होंगी, जिससे उनका बहुआयामी अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। वामिका गब्बी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘भूत-बंगला’ से साल की शुरुआत करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और यह हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी है। फिल्म में डर और हंसी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!