Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे, हम इसके लिए लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे

कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे, हम इसके लिए लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे

-अमेरिकी के दबाव के बावजूद जेलेंस्की ने रुस को कई इलाके सौंपने से किया इनकार
कीव। रूस के साथ समझौते के लिए बढ़ते अमेरिकी दबाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कोई भी क्षेत्र छोड़ने से साफ इनकार किया है। यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे जेलेंस्की ने कहा कि निस्संदेह रूस इस बात पर जोर दे रहा है कि हम अपने क्षेत्र उसे सौंप दें। हम कुछ भी नहीं छोड़ना चाहते। हम इसके लिए लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा है कि क्या हम कोई क्षेत्र छोड़ने पर विचार कर रहे हैं? क़ानून के मुताबिक हमारे पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है। यूक्रेन के कानून, हमारे संविधान, अंतरराष्ट्रीय कानून और, सच कहूं तो, हमारे पास नैतिक अधिकार भी नहीं है। वहीं एक इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ज़ेलेंस्की पर अमेरिका के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला कि यूक्रेन रूस को अपना क्षेत्र सौंप दे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!