Dark Mode
  • Sunday, 15 March 2026
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि रविवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

इस बीच केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे शनिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश में एक प्रभावशाली ओबीसी नेता माना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में लगातार काम करते हुए महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार जीत दर्ज की।

भाजपा संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और लंबे संसदीय अनुभव के चलते पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जता रहा है। माना जा रहा है कि विपक्ष की सामाजिक रणनीति को देखते हुए भाजपा इस बार भी ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने जा रही है। ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!