Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
ईरान को लेकर बार-बार बयान क्यों बदल रहे ट्रंप.. क्या फंस चुके जंग में

ईरान को लेकर बार-बार बयान क्यों बदल रहे ट्रंप.. क्या फंस चुके जंग में

वाशिंगटन। जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख, कभी कूटनीति, कभी ध्यान भटकाने वाले कदमों का रहा है। इस बीच कई बार उनके बयानों का असल मतलब समझना भी मुश्किल साबित हुआ है। शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध समाप्ति की ओर है। लेकिन शनिवार रात तक उन्होंने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दे दी कि वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दे, वरना अमेरिका के नए और तीखे हवाई हमलों का सामना करना पड़ेगा। अगले दिन, वह गोल्फ खेलने पहुंचे फ़्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में बिताया। सोमवार सुबह, जब ग्लोबल शेयर बाज़ार गिरावट से जूझ रहा था, तब उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ रचनात्मक बातचीत कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!