Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
तमिलनाडु के किसान क्यों जूझ रहे किडनी की बीमारी से...........शोध में चौंकाने वाला खुलासा

तमिलनाडु के किसान क्यों जूझ रहे किडनी की बीमारी से...........शोध में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया है जिसमें समूचे देश की चिंता बढ़ा दी है। एक शोध में खुलासा किया है कि तमिलनाडु में किसानों की एक बड़ी संख्या किडनी की बीमारी से जूझ रही है।
शोध में बताया कि राज्य के 5.31 प्रतिशत से ज्यादा किसान क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें से लगभग आधे मामले सीकेडीयू (अज्ञात कारणों से होने वाला क्रॉनिक किडनी रोग) से जुड़े हैं। यानी सामान्य तौर पर डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अक्सर लोगों को किडनी रोग हो जाता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं देखा गया, जो चिंताजनक है।
शोधकर्ता का कहना हैं कि ना ही डायबिटीज और ना ही ब्लड प्रेशर इसका कारण हैं। बल्कि तमिलनाडु के किसानों में तेज गर्मी में ज्यादा देर रहने और डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी खराब होने की परेशानी से दो-चार हो रहे है। तेज गर्मी में ज्यादा देर रहने से शरीर पर तनाव पड़ता है और टीम ने इसी तनाव और किडनी डिसीस के बीच के कनेक्शन का जिक्र किया है। यह शोध 3,350 लोगों पर हुआ और इसमें राज्य में पड़ने वाली गर्मी के प्रभावों का भी अध्ययन किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!