Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
आईपीएल 2026 में कोहली पड़ेंगे भारी? आकाश चोपड़ा ने धोनी-रोहित पर भी रखी अपनी राय

आईपीएल 2026 में कोहली पड़ेंगे भारी? आकाश चोपड़ा ने धोनी-रोहित पर भी रखी अपनी राय

नई दिल्ली। आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कोहली की फिटनेस और निरंतरता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया है। आकाश चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली की फिटनेस उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने में कोहली की भूमिका बेहद अहम रही थी। कोहली ने उस सीजन में 15 मैचों में 657 रन बनाए थे और आठ अर्धशतक जड़े थे, जो उनकी शानदार फॉर्म का प्रमाण है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!