क्या केकेआर की कप्तानी संभालेंगे सूर्यकुमार यादव? उथप्पा ने जताई संभावना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2027 से पहले सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं। उथप्पा के अनुसार, केकेआर को भविष्य के लिए एक अनुभवी कप्तान की जरूरत है और सूर्यकुमार इस भूमिका के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो और फिर फॉलो करने की घटना ने भी उनके भविष्य को लेकर चर्चाओं को बढ़ावा दिया। आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, जिसके बाद टीम बदलने की अटकलें और तेज हो गई हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!