Dark Mode
  • Saturday, 20 December 2025
महिला ने 2 साल के सौतेले बेटे की गला रेतकर की हत्या, खुद भी लगाई फांसी

महिला ने 2 साल के सौतेले बेटे की गला रेतकर की हत्या, खुद भी लगाई फांसी

 

कटक । कटक शहर में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय महिला का पंखे से लटका हुआ शव मिला और उसके दो साल के सौतेले बेटे का खून से लथपथ शव भी मिला। पुलिस ने बताया कि बच्चे का गला रेता गया था।

मृतक महिला की पहचान शिल्पी खुंटिया के रूप में हुई। पुलिस को संदेह है कि महिला ने अपने सौतेले बेटे की हत्या कर आत्महत्या की है। अगली सुबह दोनों के शव मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कटक शहर के मधुपटना इलाके के श्रीराम नगर में हुई है। अधिकारी के मुताबिक जिस कमरे में शव मिला वह अंदर से बंद था।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर महिला के पति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संतोष ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद पिछले साल शिल्पी से शादी की थी। पहली पत्नी से संतोष का एक बेटा था। पड़ोसियों और शिल्पी के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि संतोष और उनकी दूसरी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!