Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच


मुम्बई । महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (डब्ल्यूपीएल) चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें शुरुआती मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेली जायेगी। लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला नॉकआउट मैचों से होगा।

धूमल ने यह भी कहा कि इस लीग के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में की जाएगी। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। लगभग 1500 खिलाड़ियों ने लीग के लिए पंजीकरण कराया है और अंतिम सूची इस सप्ताह के अंत में जारी की जाएगी। इस नीलामी में हर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। सभी टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए बोली लगानी पड़ेगी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!