Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली: विशेषज्ञ

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली: विशेषज्ञ

नई दिल्ली। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मन शांत और एकाग्र रहता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योगासन मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं, जोड़ों के मूवमेंट को सुचारू रखते हैं और रक्त संचार को बेहतर करते हैं। इससे न सिर्फ थकान दूर होती है, बल्कि पाचन, दिल और फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंग भी स्वस्थ बने रहते हैं। योग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर की जकड़न और मांसपेशियों के तनाव को कम करता है। खासतौर पर तीन आसन पर्वतासन, शलभासन और नौकासन शरीर को भीतर से स्फूर्ति देने वाले माने गए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!