Dark Mode
  • Thursday, 19 March 2026
आईपीएल 2026 विराट कोहली का विकेट लेने पर पैर छूएँगे युवा गेंदबाज़ विशाल निषाद

आईपीएल 2026 विराट कोहली का विकेट लेने पर पैर छूएँगे युवा गेंदबाज़ विशाल निषाद

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स में शामिल हुए युवा गेंदबाज़ विशाल निषाद अपने विनम्र स्वभाव और सादगी भरे बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्री-सीज़न कैंप के दौरान 20 वर्षीय निषाद ने खुलकर कहा कि उनका सपना सिर्फ विराट कोहली का विकेट लेने का नहीं है बल्कि यह सौभाग्य मिलने पर वह सम्मान में उनके पैर भी छुएँगे। विशाल निषाद ने कहा विराट कोहली मेरे आइडल हैं। उनकी सोच मेहनत और एटीट्यूड ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। अगर मुझे उनका विकेट लेने का मौका मिला तो मैं जश्न में उनके पैर छुऊँगा। निषाद की यह बात न सिर्फ क्रिकेट फैंस को पसंद आई बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई। विराट कोहली के प्रति उनके सम्मान ने यह साफ कर दिया कि नए खिलाड़ी भले ही आधुनिक क्रिकेट के दौर में आ रहे हों, लेकिन उनके दिलों में वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रति आदर आज भी बरकरार है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!