Dark Mode
  • Thursday, 16 October 2025
भारत सरकार की चेतावनी - रूसी सेना में भर्ती के झांसे में ना आएं युवा

भारत सरकार की चेतावनी - रूसी सेना में भर्ती के झांसे में ना आएं युवा

नई दिल्ली। रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती मामले में भारत के विदेश मंत्रालय ने नया बयान जारी किया है। काफी समय से भारतीयों को यूक्रेन से जंग में इस्तेमाल करने की खबरें आ रही थीं। अब इसी को लेकर भारत सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहाँ भारतीयों को नौकरियों का लालच देकर झूठे वादों के सहारे रूसी सेना में शामिल किया गया। भारत सरकार ने रूस से अपील की है कि वह उन भारतीयों को वापस भेजे, जो किसी भी तरह से झांसे में आकर उसकी सेना में शामिल हो गए हैं।

सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे रूसी सेना में शामिल होने के किसी झांसे में ना आएं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसे किसी भी ऑफर को स्वीकार न करें क्योंकि यह खतरे से भरा रास्ता है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्ष से भी अधिक समय से यूक्रेन के साथ जंग में उतरी रूस की सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की जाती रही है।

नौकरी का लालच बन रहा जानलेवा सौदा

रूस की सेना में भर्ती होने वाले भारतीयों के परिवारों का कहना है कि सेना में भर्ती के बाद उन्हें वापस नहीं आने दिया जाता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि "भारतीय नागरिकों को इस तरह के प्रस्ताव से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसमें खतरे हैं। उन्होंने कहा, हमने हाल ही में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं। सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह की कार्रवाई में निहित जोखिमों और खतरों के बारे में बताया है और लोगों को आगाह किया है कि वे इससे दूर रहें। इसके आगे उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों में रूसी अधिकारियों के साथ भी मामला उठाया है।

हमने रूस से अनुरोध किया है कि इस प्रैक्टिस को समाप्त किया जाए और हमारे नागरिकों को वापस किया जाए। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ भी संपर्क में हैं। हम एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी ऑफर से दूर रहें क्योंकि यह खतरे से भरा रास्ता है।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!