Dark Mode
  • Saturday, 18 July 2026
भद्दे कमेंट पर जरीन खान का फूटा गुस्सा, पैपराजी को दी सख्त चेतावनी

भद्दे कमेंट पर जरीन खान का फूटा गुस्सा, पैपराजी को दी सख्त चेतावनी

मुंबई में एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री जरीन खान पैपराजी के एक आपत्तिजनक कमेंट पर नाराज हो गईं। एक फोटोग्राफर ने उनसे सबके सामने ड्रेस पहनकर दिखाने की बात कही, जिस पर जरीन ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अभद्र बातें बर्दाश्त नहीं करतीं और सभी को अपनी मर्यादा में रहने की सलाह दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने जरीन के जवाब का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी कलाकार के साथ इस तरह की टिप्पणी करना गलत और असम्मानजनक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!