Dark Mode
  • Wednesday, 01 July 2026
EVM में BJP के बटन पर चिपका दिया टेप

EVM में BJP के बटन पर चिपका दिया टेप

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच चुनाव में धांधली के आरोप भी एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि फलता में कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेप चिपका दिया गया, ताकि लोग उन्हें वोट न दे सकें. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'कई मतदान केंद्रों पर टेप का इस्तेमाल करके भाजपा को वोट देने का विकल्प खत्म कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है. यह तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की.' इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा बेबुनियाद आरोप लगाकर चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी नेताओं के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!